ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर को पैंशनों की अदायगी ना करने के आदेश जारी किए है।
इससे पहले सरकार ने दी जाने वाली बुढ़ापा पैंशनों की जांच करवाई जिसके बाद जाली पैंशनों के करीब 93521 मामले सामने आए।
जिस कारण सरकार ने फर्जी पैंशन लेने वालो के लिए सख्त कदम उठाया है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से गलत बुढ़ापा पैशनों को लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही थी
जिस कारण कैप्टन सरकार ने बुजुर्गों को दी जाने वाली पैंशनों की जांच करवाई। जांच के दौरान जाली पैंशनों के ज्यादातर मामले बंठिडा जिले से और पठानकोट से कम मामले सामने आए है।



