ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली कांग्रेसी वर्करों में हुई गोलीबारी के बाद अकाली वर्करों पर मामला दर्ज करने के खिलाफ अकाली दल का धरना दूसरे दिन भी जारी है | पंजाब के अलग-अलग इलाकों में अकाली दल ने सड़कों को जाम कर दिया है | जहां एक ओर अकाली दल अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी है तो वहीं दूसरी ओर सड़को पर लगे जाम के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | यात्रियों का कहना है कि अगर अकालियों को धरना देना है तो कांग्रेस के दफ्तर में जाकर दें | बता दें कि अकाली दल पर दर्ज पर्चे को हटाने की मांग कर रहे है | 8 तस्वीरें आपके सामने है |
हरिकेपत्तन में सुखबीर बादल और बिक्रमसिंह मजीठिया की अगुवाई में वीरवार से लगातार धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है | अकाली वर्कर रोड़ जाम कर धरना दे रहे है | वहीं बात करें लुधियाना की तो वहां अकालियों ने टोल प्लाजा को जाम कर दिया | जिससे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |
साथ ही संगरूर में भी अकालियों का प्रदर्शन जोरों पर है | संगरूर में अकाली दल सुनाम और भवानीगढ़ में धरना प्रदर्शन कर रहे है | तरनतारन में भी अकाली दल अ पनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए है | वहीं फतेहगढ़ साहिब में भी कांग्रेस की धक्केशाही के खिलाफ अकालियों का हल्लाबोल जारी है | मोहाली में भी अकालियों ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया |
कांग्रेस खिलाफ मोर्चे पर डटे सुखबीर-मजीठिया
अकालियों के धरने ने बिगाडा़ लोगों का शिड्यूल
पैदल करना पड़ रहा कई किलोमीटर तक सफर तय
Watch Video
https://youtu.be/HdQx74Pdp3I



