ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी की शोर करने के कारण उसकी हत्या कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार विद्यार्थी रात अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। करीब 2 बजे शोर-शराबे के कारण इनकी पड़ोसियों के साथ लड़ाई हो गई औऱ झगड़े के दौरान युवक पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया
जिसमें युवक पूरी तरह से घायल हो गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कारवाई शुरु कर दी गई है।



