ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम में युवक को गाली गलोच सुनने पर बहस करनी भारी पड़ गई | दरअसल मामला गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी पुलिस थाने इलाके का है जहां रात करीब साढ़े 10 बजे सुरेन्द्र से एक युवक ने लगातार गाली गलोच करनी शुरू कर दी | सुरेन्द्र के विरोध करने पर युवक ने उसपर ईंटों से हमला कर फरार हो गया |
स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया | बताया जा रहा है कि मृतक यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला था और गुरुग्राम में सुपलाई का काम करता था | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है |
युवक की ईंटों से मार मार कर हत्या
थोड़ी सी कहासुनी बना हत्या का कारण
न्यू कॉलोनी पुलिस थाने की घटना
मामले की जांच में जुटी पुलिस


