ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीनियर एक्टर शशि कपूर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सांताक्रूज में मुंबई पुलिस के द्धारा तीन राउंड फायरिंग के साथ अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे और राजनीति नेता मौजूद रहे थे। 79 साल के शशि कपूर काफी समय से बिमार चल रहे थे
औऱ उन्होने अस्पताल में इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया था।
आपको बता दें कि शशि कपूर 70 और 80 के दशक के काफी लोकप्रिय और रोमांटिक स्टार थे।
भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ कई सितारों ने ट्वीट कर दुख प्रगट किया।




