ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा का जादू भले ही स्माल स्र्कीन पर चलता हो लेकिन बड़े पर्दे पर उनका जादू नहीं चल पा रहा है | पिछले हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ दो दिनों में करीब 4.50 करोड़ की कमाई कर पाई है | लेकिन ‘फिरंगी’ को इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है ।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ रु. की कमाई की है । इस तरह फिल्म के लिए पहला दिन बहुत अच्छा नहीं गया है । कपिल शर्मा ने ‘फिरंगी’ के साथ बतौर प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत की है ।
फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रु. बताया जाता है । फिल्म को लेकर काफी हाइप थी और इसे पहले 24 नवंबर को रिलीज होना था | लेकिन फिर इसे पहली दिसंबर को रिलीज किया गया ।


