Chandigarh: सौतेली मां की हैवानियत का वीडियो वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  चंडीगढ़ के सैक्टर 29 में एक सौतेली मां की हैवानियत की वीडियो सामने आई है जिसमें ये मां 5 वर्षीय बच्ची को बुरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  चंडीगढ़ के सैक्टर 29 में एक सौतेली मां की हैवानियत की वीडियो सामने आई है जिसमें ये मां 5 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह पीटते हुए और बैग में बंद करते हुए दिखाई दे रही है। इस मां पर आरोप ये भी है कि उसने 5 साल की बच्ची का पैर कुछ दिन पहले तोड़ दिया था। अपनी सौतेली मां की ज्यादतियों के वीडियो बनाने वाला भी इस 5 साल की बच्ची का भाई है। जानकारी के मुताबिक ये महिला की सौतेली बेटी है और कुछ दिन पहले इस महिला ने मनमोहन सिंह नाम के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी।

मनमोहन सिंह की पत्नी की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। आरोप है कि महिला 5 साल की सौतेली बेटी के साथ मारपीट करती थी और बच्ची जब भी कोई जिद करती थी या फिर महिला को तंग करती थी तो ऐसे में ये महिला बच्ची को बुरी तरह से मारती-पीटती थी। इस महिला की ज्यादतियों को देखकर मनमोहन के बेटे ने इस मारपीट के वीडियो बना लिए और अपने पिता को दिखाए। जिसके बाद मनमोहन सिंह ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने कुछ दिन पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। इस वीडियो में सौतेली मां की बेरहमी देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे किस तरह इस 5 साल की छोटी मासूम सी बच्ची से बुरा बर्ताव किया जा रहा है ।

Watch Video

https://youtu.be/u7AwKR_kWHo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *