ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरु नगरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों की बेअदबी का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एसजीपीसी की एक टीम ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब से कुछ दूरी पर एक पुराने घर में 9 महीने से बंद कमरे से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप बरामद किए। कमरा काफी खस्ता हालत में था और वहां पर जगह-जगह जाले लगे हुए थे।
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना दी थी कि एक छोटे से कमरे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पवित्र स्वरूप करीब 9 महीने से बंद पड़ा है जिसके बाद उनके नेतृत्व में टीम ने वहां पर छापा मारा | छापे के बाद गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को मर्यादा के अनुसार तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ले जाकर सुशोभित किया गया |
गुरु नगरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
कमरे से बेअदबी की अव्सथा में धार्मिक ग्रंथ बरामद
Watch Video
https://youtu.be/QFW37ePsAXE

