ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत की प्रमुख कंपनियों ने लोगो को एक नई सुविधा दी है। आपको बता दें कि कंपनियों ने मोबाइल को आधार के साथ लिंक करवाने की सर्विस को वेबसाइट पर शुरु कर दिया है जिससे लिंक करवाने के लिए अब कंपनियों के चक्कर नही काटने पड़ेगे।
यदि आपका मोवाइल नंबर बदल गया है या पुराना नंबर आधार के साथ लिंक है तो भी आप नए नंबर के साथ लिंक करवा सकते है।
इसके लिए आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर यूआईएडीएआई की वेबसाइट पर जा कर सेल्फ सर्विस पोर्टल के जरिए लिंक करवा सकेगें।

