ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। पत्र में कैप्टन ने रक्षा मंत्री से मांग की है कि वो जवानों के खर्चे को सीमित करने के फैसले को रद्द कर दे।
रक्षा मंत्री ने शहीद जवानों के परिवारों को औऱ दिव्यांग जवानों को दिया जाने वाला खर्चा सीमित करने का फैसला लिया है। जिसको मुख्यमंत्री ने रद्द करने की मांग की है।
इसके इलावा कैप्टन ने ये भी कहा कि शहीद के परिवार और दिव्यांग जवानों को दी जाने वाला खर्च उनके योगदान के बदले वहुत छोटा है। शहीद जवानों के परिवारों और जवानों का कल्याण करना ऱाष्ट्रीय की जिम्मेदारी होती है।


