ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एयरटेल ने रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देते हुए एक नया प्लान लॉन्च किया है | इसकी कीमत 199 रुपये है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है | अभी हाल ही में जियो ने एक माइक्रोमैक्स के खास स्मार्टफोन्स के लिए 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है | जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 1GB डेटा दिया जाएगा |
JIO को मिलेगी कड़ी टक्कर
AIRTEL का नया 199 रुपये वाला प्लान लॉन्च
एयरटेल के 199 रुपये के प्लान के तहत कस्टमर्स को लोकल, एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी | नेशनल और लोकल रोमिंग भी इस प्लान में मिलेगा | 199 रुपये के इस प्लान के तहत हर दिन 1GB डेटा 3G/4G मिलेगा और लोकल नेशनल एसएमएस भी हैं | इस प्लान के साथ आपको 28GB डेटा मिलेगा | ठीक ऐसा ही जियो का भी प्लान है जो फिलहाल चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए है |


