पंजाब सरकार का SC और OBC विद्यार्थियों के लिए बड़ा एलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के कल्याण विभाग मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों व अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को एक नई सुविधा दी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के कल्याण विभाग मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों व अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को एक नई सुविधा दी है।

sadhu singh dharamsot

धर्मसोत ने कहा कि पंजाब के अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणी व अल्पसंख्यक वर्ग के वो विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीमों के ऑनलाईन आवेदन भरने से रह गए थे वो एक बार फिर से आवेदन कर सकते है।

Punjab-Post-Matric-Scholarship-2018

सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योकि जो विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाईन फार्म भर रहे थे उनमें से कुछ विद्यार्थियों के आधार कार्ड का डाटा मिल नही रहा था जिस वजह से वो अप्लाई नही कर पाए थे।

Punjab-Post-Matric-Scholarship-2018

इन विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन/मैनुअल हार्ड कॉपी  देने के लिए 19 और 20 दिसंबर तारीख को तय किय़ा गया है। इस दौरान वो अपने सभी दस्तावेज को दिखाकर फिर से आवेदन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *