ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका में पहली बार भारतीय मूल की पंजाबी महिला प्रीत दिड़बाल कैलिफोर्निया के युवा सिटी की मेयर चुनी गई है।
इनकी नियुक्ति कैलिफोर्निया सिटी काउंसिल ने की है और वो 5 दिसंबर को अपने पद की शपथ लेगी। हाल ही में सिख समुदाय के रवि भल्ला न्यू जर्सी के होबोकेन के मेयर चुने गए थे। सिख कोलिएशन के जयदीप सिंह ने प्रीत दिड़बाल को मेयर चुने जाने पर खुशी प्रगट की है।
इसके इलावा हरसिमरत कौर बादल ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए प्रीत दिड़बाल को बधाई दी है।
preet-didbal


