डिस्को सिंह बना सूरमा, दिलजीत दोसांझ की Upcoming फिल्म का ये है लुक आउट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पंजाबी गबरु दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जिसमें दोसांझ हाकी प्लेयर संदीप सिंह की भूमिका में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पंजाबी गबरु दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जिसमें दोसांझ हाकी प्लेयर संदीप सिंह की भूमिका में नजर आएंगें | आईए आपको दिखाते है फिल्म का पहला लुक

बालीवुड में इन दिनों बायोपिक का चलन है | हर साल हिदी सिनेमा में कई दिगग्ज लोगो की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारकर दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है | जहां एक तरफ नवाजुदिन सिद्दकी हसन मंटो की जिन्दगी को रुपहले परदे पर उतारने के लिए तैयार है तो वही श्रद्धा कपूर भी सानिया की बॉयोपिक के लिए खूब पसीना बहा रही है | उड़ता पंजाब औऱ फिल्लोरी जैसी फिल्मो मे अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ भी एक लीग में शामिल हो गए है |

जी हां ये शपाटा जल्द ही हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक पर बनने जा रही फिल्म ‘सूरमा’ में नज़र आएंगे जिसका पहला पोस्टर रिलीज किया गया | यह फिल्म दिलजीत की पहली हिंदी फिल्म होगी जिसमें वो लीड रोल में हैं | शाद अली की निर्देशित में बनी इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है | फिल्म के पहला पोस्टर में आधी तस्वीर दिलजीत की तो आधी संदीप सिंह की नजर आ रही है। तो वही दिलजीत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फिल्म ‘सूरमा’ का एक और पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में एक तरफ दिलजीत हॉकी खेलते हुए एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं |

वहीं दूसरी जगह वह एक व्हीलचेयर पर उदास से बैठे दिखते हैं | दिलजीत ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, “एक हॉकी स्टिक और एक बुलेट यह तब उसे डायरेक्शन देते हैं जब सब इसे हमेशा के लिए बदल देते हैं। ग्रेटेस्ट कमबैक स्टोरी एवर। ”दिलजीत के साथ ‘सूरमा’ फिल्म में स्टार तापसी पन्नू नजर आएंगी। ये फिल्म संदीप सिंह की पर्सनल लाइफ से जुड़े राज पर से पर्दा उठाएगी। हॉकी प्लेय़र संदीप सिंह की बात करे तो इनकी कहानी काफी दिल्चस्प है | आपको बता दें कि, ‘संदीप सिंह 22 अगस्त 2006 को शताब्दी एक्सप्रेस में गोली चलने से घायल हो गए थे और उसी वक्त उन्हें नेशनल टीम के साथ वर्ल्ड कप खेलने के लिए जर्मनी रवाना होना था | इस दुर्घटना ने उन्हें व्हील चेयर पर ला दिया | उन्हें करीब दो सालों तक इसी चेयर पर गुजारना पड़ा | लेकिन तमाम संघर्षों के बावजूद उन्होंने एक बार फिर खुद को नेशनल टीम में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया | साल 2010 में संदीप को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था |

यह 29 जून 2018 में रिलीज होगी | इसमें दिलजीत के अपोजिट तापसी पन्नू को कास्ट किया गया है | साथ ही चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे |

हिंदी फिल्म जगत में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ अब हॉकी के दिग्गज संदीप सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। दिलजीत ने सूरमा’ में दिलजीत हॉकी लेजेंड संदीप सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

अब हमे तो इन्तजार है कि दिलजीत इस रोल के साथ कितना जस्टिस कर पाते है और जून महीना में रिलीज होने वाली सूरमा में दिलजीत का ये स्पोटी लुक उनके फैन्स को कितना पसंद आता है ?

डिस्को सिंह बना सूरमा

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म को लुक आउट

हॉकी प्लेयर संदीप की जिन्दगी पर आधारित फिल्म

पोस्टर में एग्रेसिव लुक में नज़र आ रहे दिलजीत

Watch Video

https://youtu.be/OX3UcmvcAGk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *