ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कमद उठाते हुए विदेश में फिल्म की रिलीज को रोकने से इंकार कर दिया है |
जिसके बाद अब विदेशों में फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है | सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर उच्च पदों पर आसीन लोगों द्वारा की गई टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह बयान फिल्म के संबंध में पहले से धारणा बनाने जैसे हैं क्योंकि सेंसर बोर्ड ने अभी तक उसे प्रमाणित नहीं किया है |

