#Exclusive: दहशत का दूसरा नाम गौंडर, विक्की गौंडर की गैंगस्टर गाथा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गौंडर का इंतजार तो 22 जिलों की पुलिस कर रही है लेकिन इसको पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है |पंजाब में पिछले कुछ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गौंडर का इंतजार तो 22 जिलों की पुलिस कर रही है लेकिन इसको पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है |पंजाब में पिछले कुछ सालों में गैंगस्टर और गौंडर ये दो ऐसे नाम है जो कि कभी भी पंजाब पुलिस के हाथ पांव फुला देते हैं | कहने को पंजाब पुलिस बहुत कुछ कर रही है लेकिन जब भी विक्की गौंडर का नाम आता है मानो पंजाब पुलिस को सांप सूंघ जाता है | पुलिस सन्न हो जाती है | पुलिस कुछ दिनों में जिस तरह से विक्की गौंडर के बारे में पुलिस को जानकारी मिलती रही है | कभी मोहाली तो कभी दीनानगर | पुलिस सतर्क तो हो जाती है | नाकेबंदी तो कर देती है लेकिन इसके सिवाय कर कुछ नहीं पाती | लेकिन गौंडर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है और पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रह जाती है |

फिल्मी अंदाज में नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया गया था | कुछ ही मिनटों में जेल में बंद चार बदमाश और खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के मुखी और उसका साथी फरार हो गए | पुलिस की वर्दी में आए आधा दर्जन से भी ज़्यादा बदमाश सुरक्षित कही जाने वाली नाभा जेल के प्रशासन पर भारी पड़े | पंजाब में जेल टूटी तो दिल्ली सरकार भी हिल गई | गृह मंत्रालय ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब के कई आला अधिकारी सस्पेंड हो गए |
कौन है विक्की गौंडर ?

इस जेल ब्रेक कांड के मुख्य साजिशकर्ता हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर का आज भी पुलिस अता पता नहीं लगा सकी है | जब भी पंजाब में गैंगवॉर होता है | तब पुलिस के दिमाग में सबसे पहले अगर कोई नाम आता है तो वो है विक्की गौंडर |
विक्की गौंडर अपने कथित फेसबुक पेज के ज़रिए अपनी बात कहता रहता है | वारदातों में उसका नाम गूंजता रहता है | उसको कोई बार घेरने और मुठभेड़ करने के दावे पुलिस ने किए पर बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली हैं |नाभा जेल ब्रेक के दौरान भागे और उनको भगाने वाले लगभग सभी लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं लेकिन विक्की गौंडर पुलिस के लिए अब भी एक अनसुलझी पहेली है |

विक्की गौंडर पंजाब में रहकर भी पंजाब पुलिस की पहुंच से बाहर क्यों है | क्या वो इतना ताकतवर है कि पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल सकती या फिर वो पंजाब में है ही नहीं |अगर ऐसा है तो पुलिस बार-बार किसको घेरने के दावे करती है | ऐसे न जाने कितने ही सवाल है जो कि लोग जानना चाहते हैं | हालांकि कुछ दिन पहले अमृतसर और गुरदासपुर के इलाके में विक्की गौंडर के होने की जानकारी मिलने पर पंजाब पुलिस ने कई गांवों को घेर लिया था | कामयाबी फिर भी हाथ नहीं लगी |

चलिए अब आपको बताते हैं कि कौन है विक्की गौंडर….

कौन है विक्की गौंडर ?

• श्री मुक्तसर साहिब के गांव सरावां बोदला का रहने वाला है विक्की गौंडर
• गैंगस्टर सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा काहलवां के कत्ल के बाद चर्चा में आया
• फगवाड़ा के पास पेशी से लौट रहे काहलवां को गोलियों से भूनकर लाश पर साथियों के साथ किया था भंगड़ा
• डिस्कस थ्रो का अच्छा खिलाड़ी था विक्की गौंडर
• अच्छे प्रदर्शन के चलते जालंधर स्पोर्टस स्कूल में दाखिला मिला
• यहीं सुक्खा काहलवां से हुई थी दोस्ती
• सुक्खा काहलवां के कत्ल के कई महीने बाद जिला तरनतारन के पट्टी से हुआ था गिरफ्तार

विक्की गौंडर जब से जेल भागा है तब से लेकर अब तक पंजाब में कई ऐसी वारदातें हुई है जिनमें सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन विक्की गौंडर का हाथ होने की चर्चाएं आम हैं |


विक्की गौंडर के भागने के बाद वारदातें

चंडीगढ़-पटियाला हाईवे पर बनूड़ में कैश वैन से 1 करोड़ 33 लाख की लूट और गौंडर के पैतृक गांव सरावां बोदला में बैंक डकेती। इन मामलो में उसका नाम आया

ये बात अलग है कि गौंडर ने अपने फेसबुक पेज से इन वारदातों में शामिल होने से इनकार किया
गुरदासपुर के काहनूवान में एक गैंगवॉर हुआ। दूसरे गुट के 3 लोगों को सरेआम घेर के मार दिया गया
पंजाब पुलिस ने इस गैंगवॉर में विक्की गौंडर के खिलाफ मामला दर्ज किया। कहा गया कि उस वक्त विक्की गौंडर मौजूद था।
इससे पहले चंडीगढ़ में दिनदहाड़े होशियारपुर के एक सरपंच का गुरुद्वारे के बाहर कत्ल कर दिया गया
मई 2017 में पंचकूला के सकेतड़ी के पास गैंगवॉर में बाउंसर का कत्ल किया गया

ये वो पूरी कहानी है जिसने हरजिंदर सिंह को विक्की गौंडर बना दिया और यही विक्की गौंडर अब पंजाब पुलिस के लिए एक ऐसी पहेली बन गया है जो कि शायद अब सुलझती नज़र नहीं आ रही है |

Watch Video

https://youtu.be/KAsg_hheThM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *