ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं लेती हैं | अभी बीते दिन की आंगनवाड़ी वर्कर का मुद्दा सुलझा तो | लेकिन अब सरकार ने शहद में चीनी वाला काम करके किसानों को नाराज कर दिया है | और किसान अब सूबा सरकार के विरोध में मोर्चा खोले हुए हैं | जिससे गन्ना किसानों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी | गन्ना किसान गुस्से में हैं और विधानसभा को घेरने की तैयारी कर रहे हैं |
मोहाली ही नहीं पंजाब के बाकि हिस्सों में भी किसान सरकार से नाराज़ है और गन्ने के दाम को लेकर मोर्चा खोले हुए है. वहीँ गुरदासपुर में भी किसानों ने खूब सरकार के विरोध में हल्ला बोला – जिसने हमारे संवाददाता भोपाल सिंह ने बातचीत की।

गन्ने के प्रति क्विंटल मूल्य में सरकार ने जितना इज़ाफ़ा किया है, उसकी मिठास किसानों के लिए शहद में चीनी जैसा काम कर रही है। लिहाजा जालंधर में भी किसान सरकार के विरोध में मोर्चा खोले हुए है।
सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम
किसानों ने किया फैसले का विरोध
10 रुपए बढ़ाया गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य



