ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी ऑटो चालक है और इस वारदात को अंजाम देने के लिए उन आरोपियों ने पहले से ही सारी योजना बनाई हुई थी।
सभी आरोपी हर रास्ते को अच्छी तरह जानते थे इसलिए वारदात को अंजाम देने के लिए स्थान भी तय किया गया था। इसके इलावा सभी आरोपी यूपी के रहने वाले है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


