गुरदासपुर में गैंगस्टर विक्की गौंडर के होने की संभावना, पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा जेल ब्रेक मामलों का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर विक्की गौंडर की पंजाब में खबर होने पर पंजाब भर में हाई अलर्ट जारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा जेल ब्रेक मामलों का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर विक्की गौंडर की पंजाब में खबर होने पर पंजाब भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस सख्ती से जगह जगह पर गैंगस्टर की तलाश कर रही है। और पैनी नजर रखी हुई है।

नाभा जेल ब्रेक मामलो का मुख्य अरोपी और नामी गैगस्टर विकी गोडर करीब एक साल से नाभा जेल से फरार है | गुरुवार को इंटेलीजैस की तरफ से विकी गोंडर की फगवाड़ा में ख़बर होने पर पंजाब भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है | वहीं गुरदासपुर पुलिस को एक गैंगस्टर के फोन की लोकेशन मिली | यह लोकेशन दीनानगर के पास क़स्बा पिंडोरी महंता की है | सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है यह लोकेशन विक्की गौंडर के होने की संभावना है |

बता दें कि गैंगस्टर विककी गौंडर एक साल से नाभा जेल से फरार है | लेकिन पंजाब पुलिस को पकड़ने में नाकाम रही | वहीं गौंडर के विदेश भागने की भी खबर मिली थी | अब देखना होगा कि विक्की गौंडर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिलती है या नहीं |

Watch Video

https://youtu.be/1_NPs5bToxo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *