ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे के उत्तराधिकारी के रूप में एमर्सन नांगाग्वा राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। नांगाग्वा इस समय देश से बाहर हैं और राजधानी हरारे में स्वागत के लिए तैयार उनके समर्थक अपने नेता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

मुगाबे की जगह राष्ट्रपति बनेंगे नांगाग्वा
इससे पहले दो हफ्ते पहले मुगाबे की पत्नी ग्रेस से मतभेद गहरा जाने पर नांगाग्वा उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिए गए थे।
इसके बाद वह सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद से ही मुगाबे के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद होने शुरू हो गए थे।




