ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरे सिरसा के मुखी बाबा राम रहीम जेल में अपने कुकर्म की सज़ा काट रहा है। बता दें कि अदालती कमिश्नर ने रिपोर्ट हाई कोर्ट के सामने पेश की जिस में ये खुलासा हुआ है कि डेरे में चलने वाला शाह सतनाम जी स्पेशलिस्ट अस्पताल के पास कोई भी रजिस्ट्रेशन लांइसेंस नही था।
इस अस्पताल में बिना किसी की मंजूरी से शरीर के अंगों का दान किया जा रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार इस अस्पताल में करीब 40 केस ट्रांसप्लाट के आए थे औऱ अस्पताल के प्रबंधको के पास किसी भी तरह का कोई भी कानूनी दस्तावेज मौजूद नही था।


