फरीदकोट: बेटे के शव को रेहड़ी पर रखकर इंसाफ की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  फरीदकोट के जैतो में एक परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है,यह वो परिवार है जिन्होंने अपना बेटा अपनी आखों के सामने खो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  फरीदकोट के जैतो में एक परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है,यह वो परिवार है जिन्होंने अपना बेटा अपनी आखों के सामने खो दिया,प्रशासन की बेरुखी के चलते यह परिवार बेटे की लाश पुलिस स्टेशन के बाहर रखकर यह उम्मीद कर रहा है की उनके बेटे के क़ातिल को सज़ा मिलेगी देखिए यह रिपोर्ट

यह वो परिवार है जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को अपनी आँखों के सामने दम तोड़ते देखा ।यह वो परिवार जो प्रशासन की बेरुखी से परेशान है यह वो परिवार है जो इस उम्मीद में है की इस मासूम के कातिल को पुलिस सलाखों के पीछे डाल कर कड़ी सजा देगी ।पर यह मंजर देखकर हर किसी की आत्मा रो पड़े क्योंकि यह सच है उस प्रशासन की बेरुखी का जो आप भी देख रहे है ।पंजाब में पुलिस सवालों के घेरे में है यह मामला फरीदकोट के जैतो का है जहां एक गरीब पिता अपने 8 साल के बच्चे के शव को लेकर इंसाफ मांगने के लिए डीएसपी दफ्तर के बाहर खड़ा है । रेहड़ी पर रखकर इंसाफ की मांग करता यह परिवार बदहवास है परेशान है और मजबूर भी । इस गरीब पिता के इस जिगर के टुकड़े को कुछ दिन पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी जिस से बच्चा जख्मी हो गया और सरकारी हस्पताल में इलाज करवाने लगा। गरीब पिता ने लोगो से उधार मांग मांग के बच्चे का इलाज करवाया पर जब पैसे खत्म हो गए तो बच्चे का इलाज भी बंद हो गया ।

पुलिस से 20 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की इतने दिनों तक पुलिस के हाथ खाली थे फिल्हाल जैतो के DSP इस परिवार को भरोसा दे रहे है की आपको इंसाफ जरूर मिलेगा |
इस मंजर को देखने के बाद हर कोई पुलिस पर सवाल उठा रहा है और अब देखना होगा प्रसाशन किस तरह से मृतक के परिवार वालों को इंसाफ दिलवाती है |

बेटे की शव को रेहड़ी पर रखकर इंसाफ की मांग

इंसाफ के लिए डीएसपी दफ्तर पहुंचा परिवार

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से जख्मी बच्चे की हुई मौत

पैसे खत्म होने पर अस्पताल ने बंद किया इलाज

Watch Video

https://youtu.be/3BPaOkkFobU


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *