ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बता दें कि भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। भारत इस मुकाबले में जीत से सिर्फ 3 ही विकेट दूर था। हालांकि दिन के काफी ओवर शेष बचे थे मगर समय निकलने और खराब रोशन के कारण मैच को समाप्त घोषित कर दिया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर भारतीय कप्तान विराट और कोच रवि शास्त्री का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट और कोच रवि शास्त्री के बीच इशारों-इशारों में पारी डिक्लेयर करने को लेकर बात हो रही है।
चौथी पारी के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भी वक्त खराब करने की पूरी कोशिश की। इसके चलते अंपायर्स ने उन्हें चेताया भी मगर अंगुली बाद में भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भी उठी। क्रिकेट पंडितों ने दलील दी कि अगर विराट कोहली अपने शतक का लोभ ना करते हुए पारी जल्द घोषित कर देते तो भारतीय टीम मैच जीत सकती थी।
दरअसल ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो कोहली ने रवि शास्त्री से इशारों में कुछ कहा। इस पर अभी तक क्रिकेट फैन्स ने तरह-तरह के कॉमेंट्स किये। कुछ का कहना है कि कोच रवि शास्त्री ड्रेसिंग रूम से विराट कोहली को जल्द पारी घोषित करने की सलाह दे रहे थे? तो वहीं कुछ ने माना कि वो कोहली को शतक पूरा कर पारी घोषित करने के लिए कह रहे थे।
Watch Video
How about that for sign language? Care to decode this conversation between the Captain and Coach? #INDvSL pic.twitter.com/cN54UzGJy8
— BCCI (@BCCI) November 20, 2017
https://twitter.com/Cric_Stat/status/932520604913340421
https://twitter.com/sapna_001/status/932520601859735553
https://twitter.com/Aamir_khan06/status/932520045342687233
https://twitter.com/chris_virat/status/932528555828768768


