ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेपी ग्रुप के तमाम निदेशक सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए आज बायर्स को इन बिल्डर का रुख पता चलेगा जेपी ग्रुप के अलग-अलग प्रॉजेक्टों से जुड़े लगभग 30 हजार बायर्स की निगाहें आज सुप्रीम कोर्ट पर टिकी ह पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेपी असोसिएट्स के सरकार के नामित सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी निदेशकों को व्यक्तिगत रूप से आज पेश होने का आदेश दिया था। इसमें सभी को अपनी संपत्ति का ब्यौरा शपथपत्र के साथ प्रस्तुत करने का भी आदेश था।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में चित्रा शर्मा की तरफ से जेपी ग्रुप के विभिन्न प्रॉजेक्टों में निवेश करने वाले बायर्स की तरफ से रिट दायर की गई थी। इसी रिट के साथ लगभग 3000 बायर्स ने अपनी रिट भी संलग्न कर दी। यह रिट ट्राइलीगल की तरफ से रामाकांत राय ने दर्ज कराई है। सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि दो हजार करोड़ रुपये जमा कराने के आदेश पर बिल्डर ग्रुप का अब क्या रवैया रहेगा।
जेपी ग्रुप को लगा एक और झटका
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई जेपी ग्रुप को फटकार
30 हजार होमबॉयर्स की याचिका पर सुनाया फैसला
15 दिसंबर तक 150 करोड़ करवाए जमा जेपी ग्रुप-SC
31 दिसंबर तक 155 करोड़ रूपए जमा करवाए जेपी ग्रुप-SC
Watch Video
https://youtu.be/qfPePfikRMc


