ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिखों के नौंवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी पर्व गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मनाया गया | इस उपलक्ष में लुधियाना में एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया | नगर कीर्तन ,श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा दुख निवारण से निकाला गया जहां पर स्कूली बच्चों ,गतका पार्टियों ,और रागी जत्थों ने धार्मिक आकृति की झांकियां निकालकर माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया | गुरुद्वारा साहब के प्रधान ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी इस विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है |
गुरू तेग़ बहादुर (1 अप्रैल, 1621 – 24 नवम्बर, 1675) सिखों के नवें गुरु थे जिन्होने प्रथम गुरु नानक द्वारा बताए गये मार्ग का अनुसरण करते रहे। उनके द्वारा रचित 115 पद्य गुरु ग्रन्थ साहिब में सम्मिलित हैं। उन्होने काश्मीरी पण्डितों तथा अन्य हिन्दुओं को बलपूर्वक मुसलमान बनाने का विरोध किया। इस्लाम स्वीकार न करने के कारण 1675 में मुगल शासक औरंगजेब ने उन्हे इस्लाम कबूल करने को कहा कि पर गुरु साहब ने कहा सीस कटा सकते है केश नहीं। फिर उसने गुरुजी का सबके सामने उनका सिर कटवा दिया। गुरुद्वारा शीश गंज साहिब तथा गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब उन स्थानों का स्मरण दिलाते हैं जहाँ गुरुजी की हत्या की गयी तथा जहाँ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग़ बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है।
श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से निकाला गया नगर-कीर्तन
स्कूली बच्चों, गतका पार्टियों ने निकाली धार्मिक झाकियां

