ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:

पंजाब के जेलों में बंद गैंगस्ट्रों के हौंसले कितने बुंलद है इसका ताजा मामला एक बार फिर देखने को मिला | बठिंडा की जेल में दोहरी हत्या के मामले में बंद लाली नामक गैंगस्टर ने फ़िरोज़पुर छावनी के रहने वाले सुखविंदर सिंह को जेल से मोबाइल पर अदालत में गवाही न देने की धमकी दी है | सुखविंदर सिंह को धमकाते हुए कहा कि गैंगस्टर ने कहा कि अगर उसने अदालत में गवाही दी तो मैं तुम्हे देख लूंगा | सुखविंदर सिंह ने इस धमकी को अपने मोबाइल फ़ोन में रिकार्ड कर लिया और रिकॉर्डिंग फ़िरोज़पुर पुलिस को देकर उसकी रक्षा के लिए गुहार लगाई है | वंही एस पी डी फ़िरोज़पुर अजमेर सिंगज बाठ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और उसको अदालत में गवाही देने जाने के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी |
फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर ने दी धमकी
गैंगस्टर के खिलाफ चल रहे केस के गवाह को धमकी
दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है गैंगस्टर लाली
गैंगस्टर लाली के खिलाफ सुखविंदर सिंह देंगे गवाही
गवाही देने पर सुखविंदर को देख लूंगा-गैंगस्टर
सुखविंदर ने मोबाइल में रिकॉर्ड की धमकी भरी कॉल
सुखविंदर सिंह ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Watch Video
