ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में एक एक्टिवा सवार महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं लोगों ने ट्रक चालक का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है |
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज कर लिया है, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
लोगों ने चालक को किया पुलिस के हवाले
चालक पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस




