राम रहीम का करीबी पवन इंसा गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला हिंसा में वांछित पवन इंसा को पंजाब के लालडू के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है | पवन इंसा डेरा सच्चा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला हिंसा में वांछित पवन इंसा को पंजाब के लालडू के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है | पवन इंसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का करीबी है | पवन इंसा 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से ही फरार था | पुलिस लगातार पवन की तलाश मे जुटी थी | जिसके बाद उसे SIT ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने पंचकूला हिंसा के सिलसिले में दर्ज मामले में पवन इंसा, आदित्य इंसा और सुरेंद्र इंसा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया था | पंचकूला हिंसा के 38 दिनों बाद गिरफ्तार हनीप्रीत से पूछताछ के दौरान भी पवन इंसा के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी थीं |

राम रहीम का करीबी पवन इंसा गिरफ्तार

SIT ने सोमवार को किया गिरफ्तार

पंचकूला हिंसा के बाद से फरार चल रहा था पवन इंसा

Watch Video

https://youtu.be/s2BOLKZrwJs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *