इस कांग्रेसी लीडर ने बताया इंदिरा गाँधी को झाँसी की रानी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी को लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक की एक मोटर साइकिल यात्रा हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी को लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक की एक मोटर साइकिल यात्रा हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में निकाली गई | चंडीगढ़ से रवाना हुई यह यात्रा पंचकूला पहुंची और पंचकूला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस मोटरसाइकिल रैली का स्वागत किया गया |

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है और आज सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदिरा गांधी का 100 वां जन्मदिन मना रही है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में इस वर्ष इंदिरा गांधी का 100 वां जन्मदिन वर्ष मनाया जाएगा |

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी सरकार एक मजबूर नेतृत्व की सरकार है ,विदेश नीति ,आर्थिक नीति और देश की सीमाओं पर बैठे हुए सैनिकों की सुरक्षा की नीति को लेकर मजबूर है | उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद राहुल गांधी को एक बड़ी ज़िमेदारी दी जा सकती है |
मोटरसाइकिल रैली का पंचकूला पहुंचने पर स्वागत

अशोक तंवर की अध्यक्षता में निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

हजारों की संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

रैली में बिना हेलमेट के चलाये गए वाहन

Watch Video

https://youtu.be/C60lwxs3P-0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *