ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत ने 17 साल बाद जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब | भारत की मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड 2017 जीत लिया। चीन में हुए कॉम्पिटिशन में मानुषी 108 कॉन्टेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर मिस वर्ल्ड बनीं। हरियाणा में जन्मी 20 साल की मानुषी दिल्ली में रहती हैं। वे सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। बता दें कि 17 साल बाद भारत के पास मिस वर्ल्ड का खिताब आया है। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह कॉन्टेस्ट जीता था। इसी के साथ मानुषी इस खिताब को जीतने वाली छठी भारतीय बन गई हैं।

मेडिकल साइंस की स्टूडेंट मानुषी ने जैसे ही विनर के रूप में अपना नाम सुना, उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। चाइना में आज हुए ग्रैंड फिनाले में पूर्व मिस वर्ल्ड स्टेफनी ने 20 वर्षीय मनीषा को ताज पहनाया। इसके अलावा फर्स्ट रनरअप पर मिस मैक्सिको और सैंकड रनरअप मिस इंग्लैंड रहीं।
गौरतलब है कि टॉप 5 में भारत, इंग्लैंड, मैक्सिको फ्रांस और केन्या की कंटेस्टेंट पहुंची थी | जिसे मानुषी ताज हासिल करने में सफल रही। मानुषी हरियाणा की रहनेवाली है।
मानुषी ने सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते हुए खिताब अपने नाम किया | लेकिन जज उनके आखिरी जवाब से काफी प्रभावित हुए। मानुषी से पूछा गया कि इस विश्व में कौनसी प्रोफेशन सबसे अधिक सैलेरी पाने की हकदार है और क्यों? इस सवाल पर मानुषी ने कहना था कि मेरी मां सबसे बड़ी प्रेरणा है और वो सबसे ज्यादा सैलेरी मां की जाॅब को मिलनी चाहिए।
पहले ये रह चुकी हैं विजेता
वर्ष नाम
1966 रीता फारिया
1994 ऐश्वर्या राय
1997 डायना हेडन
1999 युक्ता मुखी
2000 प्रियंका चोपड़ा
Watch Video


