देखिये नशे में ‘उड़ता पंजाब’ कैसे लगेगी नशे पर लगाम ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  कांग्रेस ने चुनाव के दौरान पंजाब को नशा मुक्त करने के बड़े बड़े वादे और दावे किए थे लेकिन पठानकोट में सरेआम शराब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  कांग्रेस ने चुनाव के दौरान पंजाब को नशा मुक्त करने के बड़े बड़े वादे और दावे किए थे लेकिन पठानकोट में सरेआम शराब का व्यापार हो रहा है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच शराब की स्पलाई होती है। हैरानी की बात तो यह है कि इस व्यापार को रोकने के लिए सरकार और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही।

नशा छोड़िये ज़िदगी नहीं, कितना सकारात्मक विचार है, कितना अच्छा लगता है, कहने में, सुनने में, लेकिन दुख तब होता है जब कुछ असामाजिक तत्त्व केवल लोक दिखावे के लिए ऐसे सलोगन का इस्तेमाल करते हैं | जबकि वो खुद युवाओं को नशे के गर्त में ले जा रहे हैं | जी हां चंडीगढ़ में नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो टीम ने कुछ ऐसे ही नशा तस्करों को पकड़ा है जो अपनी कार पर नशा मुक्ति का स्टिकर लगाकर नशे की सप्लाई कर रहे थे।

पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं रहा। कभी वो जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर फायरिंग करता है तो कभी पंजाब की रगो में जहर खोलने का काम करता है। एक बार फिर पाकिस्तान ने पंजाब में हेरोइन भेजी लेकिन पाकिस्तान की ये नापाक हरकत भी नाकाम रही। जी हां फिरोजपुर में बीएसएफ ने 22 किलो हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत करीब 110 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Watch Video

https://youtu.be/Fq6aqMr9iwE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *