जम्मू-कश्मीर: लखवी के भतीजे सहित लश्कर के 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बांदीपोरा के हाजीन इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें अब्दुल रहमान मक्की का बेटा और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बांदीपोरा के हाजीन इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें अब्दुल रहमान मक्की का बेटा और मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड जकाउर रहमान लखवी का भतीजा ओवैद भी शामिल है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान आर्मी के दो जवान शहीद हुए हैं।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना को बांदीपोरा में कुछ आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों को देखते ही छुपे हुए आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया | एनकाउंटर में 6 टेररिस्ट मारे गए। इस मुठभेड़ में इंडियन एयरफोर्स की स्पेशल यूनिट का गरुड़ कमांडो भी शहीद हुआ है।आतंकवादियों के छुपे होने की वजह से ऑपरेशन चलाया गया और इस ऑपरेशन की वजह से बांदीपोरा इलाके में 2G, 3G और 4G डाटा सर्विस बंद कर दी गई।

बीते मंगलवार को ही नौबगकुंड में ऑपरेशन के दौरान जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। इस दौरान एक जवान को गोली भी लगी थी, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर के दौरान शहीद हुआ था जवान | एक RTI के जवाब में पता चला है कि इस साल अक्टूबर तक सुरक्षा बलों ने 168 आतंकियों को ढेर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *