ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रुस में बस और ट्रक की टक्कर होने के कारण एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिस कारण इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई है। बता दें कि यह दुर्घटना रूस के रिपब्लिक ऑफ मारी अल में योशकर-ओला और कोजमोडेमयांस्क को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ था।
इस हादसे के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई थी और एक महिला ने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया।
आपातकाल विभाग ने तुरंत घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच चल रही है और भारी बारिश के कारण दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई थी।



