जम्मू: पुंछ में PAK ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत पर दागे हैवी मोर्टार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान भारी गोलीबारी कर रहा है। पाक सैनिक हैवी मोर्टार से फायर कर रहे हैं। भारतीय जवानों द्वारा भी गोलीबारी की मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी अभी जारी है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर बिना उकसावे के एलओसी के पास छोटे, स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।भारतीय सेना मजबूती के साथ और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि दो नवंबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में बीएसएफ के गश्ती दल पर गोलियां चलाईं थीं जिसमें बीएसएफ के रेंजर तपन मंडल शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *