ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और उसके पास भी परमाणु बम है, वह भारत को जम्मू-कश्मीर के अपने कब्जे वाले हिस्से पर नियंत्रण नहीं करने देगा।
बता दें कि पहले भी कहा था कि पीओके पाकिस्तान का है और दोनों देश कितना भी लड़ लें, ये बदलने वाला नहीं है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘आज, वे (भारत) दावा करते हैं कि ये हमारा है तो इसे (पीओके) हासिल कर लीजिए,
हम भी कह रहे हैं कि कृपया इसे (पाकिस्तान से) हासिल कर लीजिए. हम भी देखेंगे. वे (पाकिस्तान) इतने कमजोर नहीं हैं और उन्होंने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. उनके पास भी एटम बम है. युद्ध के बारे में सोचने से पहले हमें सोचना होगा कि इंसान के रूप में हम कैसे रहेंगे?


