ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अक्सर आपने कई बार बॉलीवुड स्टार्स को शादी पार्टियों में नाचते हुए देखा होगा और ऐसे ऐसे लोगो के शादी पार्टी में नाचते देखा होगा जिन्हें वो दूर दूर तक नही जानते तो वो उनकी शादी में क्यों गये? पैसे के लिए, लोग बॉलीवुड सितारों को मोटी रकम देकर के भी शादियों में बुलाते है तो चलिए फिर जानते है आपके फेवरेट स्टार्स शादियों में नाचने के लिए कितनी मोटी रकम लेते है?
शाहरुख खान

आपको शायद मालूम न हो लेकिन अरबपति बिजनेसमेन और सुपरस्टार एक्टर शाहरुख खान भी शादियों में नाचने जाते है और वो एक शादी में नाचने का 3 करोड़ रूपये नकद लेते है।
कैटरीना कैफ

शाहरुख खान के बाद कैटरीना का नम्बर आता है जो अगर मात्र आपके फंक्शन में आती भी है तो वो आपसे एक करोड़ रूपये लेती है वही वो नाचने के लिए फीस बढाकर के 2.5 करोड़ रूपये कर देगी।
अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार वैसे तो इतनी फिल्मे करते है और खूब पैसा कमाते है लेकिन जहाँ पर बात शादियों की आती है तो वो यहाँ भी जेब भरने से नही चूकते और एक शादी में ठुमका लगा देने के ढाई करोड़ रूपये चार्ज कर लेते है।
हृतिक रौशन

अब हृतिक का तो डांस ही बॉलीवुड में इतना पोपुलर है कि जब उनकी परफॉरमेंस होगी तो क्या जलवे बिखरेंगे ये भी सोचने वाली बात होगी, हृतिक को नचाने के लिए आपको उन्हें ढाई करोड़ रूपये रोकडा पहुँचाना पड़ेगा।
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी आपकी शादी सस्ते में निपटा सकती है उनकी किसी भी फंक्शन में आने की फीस महज 25 लाख रूपये ही है, जो बाकियों से तो काफी कम ही है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा किसी भी नाईट फंक्शन में अपना डांस दिखाने के लिए दो करोड़ रूपये तक चार्ज कर लेती है और ये काफी ज्यादा है लेकिन लोकप्रियता के हिसाब से इतना तो बनता है।
