ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बीएसएफ से बर्खास्त होने के बाद जवान तेज यादव इन दिनों फौजी एकता न्याय कल्याण मंच नाम से एक एनजीओ चला रहे है।
उनकी ये संस्था उन सैनिको की मदद करती है जिन पर बिना किसी ठोस सबूत के अगर कारवाई की जाती है तो ये संस्था कानूनी कारवाई के द्धारा उनकी मदद करती है।
इसके इलावा किसी सैनिक के साथ शोषण या प्रताड़ना भी होती है तो ये संस्था उनकी भी मदद करती है। बता दें कि काफी समय पहले उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उन्होने फौजी के खाने के बारे में अवगत करवाया था।
उन्होने ये भी कहा था कि जब भी शिकायत की जाती है तो ऐसे जवानों की पोस्ट बदल दी जाती है। जिस कारण इनको फौज में से बर्खासत कर दिया था। अब वो एक एनजीओ चला रहे है।



