ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्मॉग पर चर्चा के लिए अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ आयेंगे स्मॉग के मुद्दे पर मीटिंग की मांग कर रहे केजरीवाल को जवाब देते हुए खट्टर ने कहा था कि वह सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में हैं, लेकिन मीटिंग के लिए केजरीवाल के ऑफिस से कोई जवाब नहीं आया है। इसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि उनका ऑफिस लगातार मीटिंग की कोशिश कर रहा है। केजरीवाल ने अब एक और ट्वीट कर बताया, ‘खट्टर जी को फोन किया। उन्होंने मुझे बुधवार को चंडीगढ़ बुलाया है। मैं बुधवार को चंडीगढ़ में उनसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं।दरअसल, केजरीवाल ने हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर दिल्ली में पलूशन के लिए खट्टर को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि पड़ोसी राज्यों की सरकारें किसानों को पराली जलाने के विकल्प मुहैया कराने में असफल रहीं, जिसके कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा। केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा था कि दिल्ली के सीएम ‘पलूशन पॉलिटिक्स‘ कर रहे हैं।
केजरीवाल को स्मॉग पर चर्चा के लिए खट्टर ने बुलाया चंडीगढ़
केजरीवाल पंजाब के सीएम से भी करना चाहते है मुलाकात
स्मॉग के मुद्दे पर मीटिंग
पड़ोसी राज्यों की सरकारों पर साधा था निशाना
‘किसानों को पराली जलाने के विकल्प मुहैया कराने में असफल रहीं सरकारें’
Watch Video
