ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की जंयती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू भारत की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने | इस दिन बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है | भारत के अलावा बाल दिवस दुनिया भर में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है | कहा जाता है कि पंडित नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे | इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में चुना गया | पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के बाद बच्चों की शिक्षा, प्रगति और कल्याण के लिए बहुत काम किया | उन्होंने अलग-अलग शैक्षिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना की थी |
पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंति आज
पूरे देश में मनाया जा रहा ‘बाल दिवस’
बच्चों से बेहद प्यार करते थे पं. जवाहर लाल नेहरू
दूसरे देशों में भी अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है ‘बाल दिवस’
Watch Video
