ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पराली के धुएं पर बातचीत करने के लिए न्यौता दिया है।
केजरीवाल ने कैप्टन को ट्वीट कर कहा कि वह (केजरीवाल) बुधवार को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। बेहतर होता कि आप (कैप्टन) भी बातचीत में शामिल हो जाते।
केजरीवाल ने अब चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी न्यौता दिया है। केजरीवाल ने लिखा, ”कैप्टन सर, मैं बुधवार को हरियाणा के सी.एम. से मिलने के लिए चंडीगढ़ आ रहा हूं। अगर आप भी मिलने के लिए थोड़ा समय निकाले तो बेहतर रहेगा। इसका हल मिलजुल कर ही निकाला जा सकता।”


