ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर जेल में 10 साल की सजा काट रहे एक कैदी को तम्बाकू, बीडिय़ां और मोबाइल देने की कोशिश करते संगरूर पीसीआर में तैनात एक हेड कांस्टेबल को काबू कर जेल प्रशासन ने संगरूर पुलिस के हवाले कर दिया है जिसके बाद जिला संगरूर पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर तुरंत अनुशासनिक कारवाई करते हुए उसको प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। संगरूर पीसीआर में तैनात हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह आज अपने किए के चलते मुंह छिपाने को मजबूर है। इसकी करतूत ही इसकी मुंह छिपाने की मुख्य वजह है। दरअसल जरनैल सिंह ने अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद जेल में 10 साल की सजा काट रहे अपने एक जान पहचान के कैदी को जेल के भीतर तम्बाकू, बीडिय़ां और मोबाइल उपलब्ध करवाने की कोशिश की थी।जिसके लिए अपनी ड्यूटी के बाद जरनैल सिंह संगरूर जेल पहुंचा जहां उसने जेल में बंद एक सुखा सिंह नाम के कैदी के लिए 25 तम्बाकू के बंडल, 80 बीडिय़ों के बंडल और एक मोबाइल जेल की दिवार के ऊपर से फेंक कर उपलब्ध करवाने की कोशिश की लेकिन समय रहते जेल प्रशासन ने जरनैल को काबू कर लिया और संगरूर पुलिस के हवाले कर दिया। संगरूर के डीएसपी संजय वडेरा ने बताया कि आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
जेल में कैदी को तम्बाकू और मोबाइल मुहैया करवाने के दोष में हेड कांस्टेबल सस्पेंड
कैदी को बीड़ी, जर्दा व मोबाइल पहुंचाता था पुलिसकर्मी
पीसीआर कर्मी धरा,किया डिसमिस
25 तम्बाकू के बंडल, 80 बीडिय़ों के बंडल उपलब्ध करवाने की कोशिश
जेल की दिवार के ऊपर से फेंक कर उपलब्ध करवाने की कोशिश
Watch Video
