ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड के आरोपी 11वीं क्लास के जुवेनाइल स्टूडेंट ने सीबीआई पर धमकी देकर जुर्म कबूल करवाने का आरोप लगाया है।
जुवेनाइल स्टूडेंट ने कहा कि सीबीआई वालों ने मुझसे कहा था कि जुर्म नहीं कबूला तो तेरे भाई का मर्डर कर देंगे। इसलिए सीबीआई वालों ने जैसा कहा, वैसा करता रहा हूं। आपको बता दे सोमवार सुबह 10 बजे सीबीआई के डीएसपी एके बस्सी जुवेनाइल होम पहुंचे। उनके साथ गुड़गांव की चाइल्ड प्रोटेक्शन एंड वेलफेयर ऑफिसर रीनू सैनी थीं,रीनू ने आरोपी स्टूडेंट से एक अलग कमरे में दो घंटे बातचीत की। उसकी दिमागी हालत और पूरा घटनाक्रम जानना चाहा। आरोपी ने रीनू को जो बताया, वह सीबीआई की थ्योरी और गिरफ्तारी के आधार से बिल्कुल अलग है। वो अपने भाई से बहुत प्यार करता है | आरोपी स्टूडेंट ने बताया, “सीबीआई ने मुझसे कहा था कि यह जुर्म तुझे कबूल करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया तो हम तेरे भाई का मर्डर कर देंगे,आरोपी जुवेनाइल ने कहा कि उसने प्रद्युम्न की हत्या नहीं की।
सीबीआई वालों ने उससे जबरन जुर्म कबूल कराया है। सीबीआई वालों ने टॉर्चर किया, धमकाया। सैनी ने आरोपी के बयान को लिख लिया है। यह लिखित रिपोर्ट टॉप ऑफिशियल्स के अलावा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के सामने रखी जाएगी ।
प्रद्युम्न मर्डर-नाबालिग छात्र का आरोप
‘CBI ने कहा जुर्म कबूल लो’
टार्चर करने और धमकाने का आरोप
11वीं क्लास के जुवेनाइल स्टूडेंट ने सीबीआई पर लगाया आरोप
Watch Video
https://youtu.be/Qnf14Pp8zWk


