ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में मनी एक्सजेंर कम ट्रैवल एजेंट के दफतर में लूट का मामला सामने आया है। एक नकाबपोश काले कपड़े पहने हुए दफ्तर में घुसा और वहां पर मौजूद एक लड़की को चाकू दिखाकर चार लाख रूपये की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह के वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहां काम करने वाली लड़की थोड़ी देर पहले ही ऑफिस पहुंची थी, उसके अलावा वहां और कोई नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आरोपी अकेला ही था या उसके साथ और लोग भी मौजूद थे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
मनी एक्सजेंर के दफ्तर में दिन-दहाड़े लूट
नकाबपोश ने लूटे चार लाख रुपये
दफ्तर में मौजूद लड़की को चाकू दिखाकर की लूट
पुलिस मामले की जांच में जुटी
Watch Video
https://youtu.be/ztFhAwpRnII

