SC ने 1984 दंगों की सुनवाई पर रोक लगाने से किया इनकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने 1984 सिख दंगों से संबंधित मुकदमों की दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने 1984 सिख दंगों से संबंधित मुकदमों की दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ फिर से सुनवाई क्यों नहीं होनी चाहिए | पूर्व पार्षद बलवान खोखर और पूर्व विधायक महेंद्र यादव समेत ये सभी 11 लोग पांच मुकदमों में निचली अदालतों से बरी हो चुके हैं |

हाईकोर्ट ने इन मुकदमों की फाइल देखने के बाद संज्ञान लेते हुए इन सभी लोगों नोटिस जारी किया | इस फैसले के खिलाफ यादव सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अदालत से कहा कि हाईकोर्ट के पास उन मुकदमों में संज्ञान लेने का अधिकार नहीं है | जिसमें वे बरी हो चुके हैं | मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा समेत तीन सदस्यीय पीठ ने यादव की मांग मानने से इनकार कर दिया। इन 11 लोगों पर एक और दो नवंबर, 1984 में दिल्ली के छावनी क्षेत्र में दंगों के दौरान कई अपराधों में शामिल होने का आरोप लगा था और बाद में बरी हो गए | दंगों के दूसरे मामलों की सुनवाई के दौरान जब इनके मुकदमों का रिकॉर्ड हाईकोर्ट के सामने रखा गया | हाईकोर्ट ने इन मामलों में दोषियों को सजा न मिलने पर नाराजगी जताई और बरी हो चुके लोगों को नोटिस जारी किया |

SC ने 1984 दंगों की सुनवाई पर रोक लगाने से किया इनकार

दिल्ली HC ने 11 लोगों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

HC ने मामलों में दोषियों को सजा न मिलने पर जताई नाराजगी

बरी हो चुके लोगों को जारी किया नोटिस

Watch Video

https://youtu.be/FKfvH-BRm18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *