लिखने की तलब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिस दौर में हम जी रहे हैं, जब ऐसा लग रहा है कि आपके लिखने पर भी पाबंदी लगाई जा चुकी हो, ऐसे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिस दौर में हम जी रहे हैं, जब ऐसा लग रहा है कि आपके लिखने पर भी पाबंदी लगाई जा चुकी हो, ऐसे में लिखने की तलब होना बड़ी बात है। लिखने की तलब हो और रोटी में नमक-तेल अठखेलियां करते लगने लगें, जो कभी मजबूरी की निशानी थे, उनमें भी जब लेखक को रोटी-नमक-तेल अठखेलियां करते दिखाई देने लगें, तो पढ़ने वाले का दिमाग कितना फड़क सकता है, अगर ये जानना हो तो ये कविता जरूर पढ़ें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विश्वविख्यात काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एक छात्र को लिखने की तलब होना, लहरों के विरूद्ध तैरने का साहस करने जैसा ही है…

लिखने की तलब

मुझे लिखने की तलब होती है,
सोचता हूँ लिखूं,
गरीबों की रोटी में अठखेलियाँ करते नमक और तेल को,

likhne ki tlab

उन हवाओं के थपेड़ों को लिखूँ जो बुझा देना चाहती है उस झोपड़ी की जलती डिबिया को,

लिखूं कभी,
चारपाई पे लेटे उस बुजुर्ग को जिसकी जवानी ही उसकी पूंजी थी,
शायद अब ईंट पीठ पे प्रेमजाल नहीं बुन पाते।
लिखूं,

उन दबती मुस्कान को जिसने उगते सूरज तो देखे,
लेकिन सवेरा नहीं देखा।
कभी कांप उठते हैं हाथ,
जब सोचता हूँ लिखूं,
किसानों की लटकती तस्वीर,
दहल जाती है स्याही,
शब्दों में समा ही नहीं पाता वो मंजर,
गरीबी देखी नहीं है आर्थिक,
लेकिन गरीब हूँ,
क्यूंकि मेरे पास स्याही ही नहीं है अपनी बातें लिखने को,
तलब होती है लिखने की,
लेकिन भयावह दिखता है मंजर।
हाँ, बहुत भयावह!
#अपनी_कलम_से

सचिन सिंlikhne ki talbह
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *