ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हलका विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल जलालाबाद के दो दिवसीय दौरे के दौरान सुखपाल खैरा पर बड़ा बयान दिया था।
उस दौरान उन्होने कहा था कि खालिस्तान का सबसे पहला नारा खैरा के बाप ने लगाया था जबकि सुखपाल खैरा स्वयं ड्रग्ज माफिया के साथ जुड़ा हुआ है और वह खुद को बचाने के लिए अपने नजदीकी रिश्तेदार रिटायर जस्टिस रणजीत सिंह का इस्तेमाल कर रहा है।
इसके इलावा सुखबीर बादल ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना लगाते हुए कहा था कि अब पंजाब में अमन कानून भंग हो गई है। आम जनता को झूठे वादों के साथ गुमराह करके कांग्रेस सत्ता में आई।


