पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में पत्रकारिता पढ़ने मत जाना !

Online Desk : पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद शोषण का है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म विभाग की दो…

Online Desk : पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद शोषण का है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म विभाग की दो लड़कियों ने अपने ही प्रोफेसर पर शोषण को लेकर यूनिवर्सिटी के आला अधिकारियों को दरख्वास्त देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म की 2 छात्राओं ने प्रोफेसर हरजीत सिंह इल्जाम लगाए हैं। लिविंग इंडिया न्यूज से बात करते हुए एक छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर उन्हें काफी परेशान करते हैं।

रात 10:00 बजे के बाद मैसेज करते थे। डिनर, लंच या फिर लॉन्ग ड्राइव पर साथ चलने की बात करते थे. हालांकि जब उनसे जरूरी होने का सवाल पूछा जाता तो वे इनकार कर देते। ऐसा नहीं है कि यह अकेली लड़की उनकी शिकार हुई है, बल्कि इससे पहले भी बहुत सी लड़कियां प्रो. हरजीत सिंह का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन शर्म के मारे आगे नहीं आ पाईं। हालांकि इस बार सबने मिलकर प्रोफेसर साहब के खिलाफ लिखित शिकायत दी है और उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उन्हें इंसाफ दिलवाएगा।

 

https://www.youtube.com/watch?v=WtZBa7ERPcU&feature=youtu.be

छुट्टी पर होने की वजह से प्रोफेसर हरजीत सिंह से बातचीत नहीं हो पाई है. पंजाबी यूनिवर्सिटी प्रशासन भी इस बारे में बातचीत करने के लिए मीडिया को समय नहीं दे रहा है. हालांकि छात्राओं की शिकायत की जांच पंजाबी यूनिवर्सिटी में ही औरतों की सुरक्षा को लेकर बनी कमेटी कर रही है। डॉक्टर जगरूप कौर इसकी अध्यक्ष हैं। मीडिया में बात आने के बाद उन्होंने भी इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया है। हालांकि कैमरे पर बात करने से इनकार करते हुए भी उन्होंने लड़कियों की शिकायत मिलने की बात कही। शिकायत पर जांच भी की जा रही है। महिला शिकायत के लिए बनाई गई यह कोई स्पेशल कमेटी नहीं है, बल्कि काफी पहले से बनी हुई कमेटी है, जो महिलाओं से जुड़े मुद्दों के लिए ही बनाई गई थी। शिकायत को लेकर जब जगरूप कौर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने रजिस्ट्रार के पास जाकर उनसे बयान लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार महोदय जो कहेंगे, वो ही बात मानी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *