13 किलोमीटर तक बिना ड्राइवर के पटरी पर दौड़ा इंजन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्नाटक के कलबुर्गी में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जहां वाडी स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन बिना ड्राइवर के ही चल पड़ा। इंजन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्नाटक के कलबुर्गी में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जहां वाडी स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन बिना ड्राइवर के ही चल पड़ा। इंजन करीब 13 किलोमीटर तक बिना ड्राइवर के ही पटरी पर दौड़ता रहा। ड्राइवर ने 20 मिनट तक पीछा करते हुए बड़े ही फिल्मी स्टाइल में इंजन को रोक लिया।

Train

 

मुंबई मेल शाम तीन बजे यात्री बोगियों के साथ चेन्नई से वाडी स्टेशन पहुंची थी। यहां पहुंच कर इलेक्ट्रिक लाइन खत्म हो जाती है और वाडी से शोलापुर जाने के लिए डीजल इंजन लगाया जाता है। जब इलेक्ट्रिक इंजन को बोगियों से अलग किया गया तो ट्रेन डीजल इंजन के साथ चली गई। इसी दौरान इंजन अपने आप पटरी पर चल पड़ा। वाड़ी स्टेशन के अधिकारियों ने आगे वाले स्टेशन को सूचित कर सिग्नल और पटरियों को खाली करने के लिए कहा ताकि ट्रेन को रोका जा सके। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में हुई लापरवाही की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *