रेल के सबसे आखिरी डिब्बे पर एक्स का निशान, आखिर क्यों होता है ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय रेलवे हिन्दुस्तान का सबसे लम्बा और चौड़ा सबसे विशाल यातायात का साधन है और दिन भर में करोड़ो करोडो लोग इसके जरिये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय रेलवे हिन्दुस्तान का सबसे लम्बा और चौड़ा सबसे विशाल यातायात का साधन है और दिन भर में करोड़ो करोडो लोग इसके जरिये यात्रा करते है लेकिन रेलवे से जुड़े कई ऐसे रोचक क़ानून बने हुए है कई ऐसे तथ्य भी है जो हमारी जिन्दगी का बड़ा ही अहम् हिस्सा है क्योंकि रेल से जुडी जानकारी मालूम होनी ही चाहिए आखिरकार लम्बे रूट्स के लिए रेल ही सबसे सुगम और सस्ता साधन साबित होता है लेकिन फिर भी लोगो को कई रेल से जुडी हुई चीजो के बारे में ही ढंग से जानकारी नही है।

ऐसा ही ये एक्स का निशान भी है जो देखते तो सब है लेकिन इसका कोई भी अर्थ नही जानता है दरअसल ये निशान एक गाडी की समाप्ति को दर्शाने के लिए लगाया गया है जिस ट्रेन के डिब्बे पर पीछे की तरफ एक बड़ा सा सफ़ेद रंग का एक्स बना हुआ दिखाई पड़ेगा इसका मतलब ये है कि वो आखिरी डिब्बा है।

आजकल इस निशान के अलावा रेलवे आखिरी डिब्बे के नीचे के हिस्से में एक लाल रंग की बती भी लगा देते है जो जलती रहती है और काफी दूर से दिखाई भी देती है जिसे देखकर के रात को काम करने में रेल कर्मचारियों को काफी आसानी भी होती है और अगर किसी केस में सबसे आखिरी डिब्बे के पीछे इस तरह का कोई साइन या फिर लाइट नही हो तो ये आपातकालीन स्थिति हो जाती है।

ऐसे में कर्मचारी अपने रेलवे डिपार्टमेंट को सूचना देता है और इसके बाद तुरंत कार्यवाही की तैयारी करके जांच शुरू कर दी जाती है क्योंकि हो सकता है किसी कारण से या दुर्घटना से ट्रेन के डिब्बे ट्रेन से अलग हो गये हो तो ऐसे में त्वरित कार्यवाही करके यात्रियों को सुरक्षित कर लेना प्राथमिक कार्य होता है और ऐसे में इसी तरह के संकेत काफी मददगार साबित होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *