ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिग बॉस के घर से ढिंचैक पूजा बाहर हो चुकी है और बिग बॉस से बहार निकलते ही पूजा ने अपनी भड़ास हिना खान, विकास और शिल्पा शिंदे पर निकालनी शुरु कर दी है।
पूजा कहती है कि हिना खान हमेशा खुद को घर का कैप्टन समझती है। हिना को लेकर उन्होने ये भी कहा कि घर बात चाहे किसी की भी चल रही हो उसको अपनी बात जरुर रखनी होती है।
विकास और शिल्पा की लड़ाई को लेकर पूजा कहती है कि ये दोनो फेक है। ये गेम खेल रहे है। बिग बॉस के घर के बारे में पुजा ने बताया कि घर के अंदर का माहौल ऐसा है कि आप बाहरी दुनिया को पूरी तरह से भूल जाते है और सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है।


